चोल साम्राज्य

Q . चोल साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?
ANS- विजयालय , यह पहले पल्लवों का सामंत था ।

Q . 850 ई . में तंजावुर पर किसने कब्ज़ा किया ?
ANS- विजयालय 

Q . विजयालय ने अपनी राजधानी कहाँ बनायीं ?
ANS- तंजावुर 

Q . विजयालय ने कौन सी उपाधि धारण की ?
ANS- नरकेसरी 

Q . विजयालय के बाद चोल गद्दी पर कौन बैठा ?
ANS- 871 ई • में आदित्य प्रथम जोकि विजयालय का पुत्र था ।

Q . किसने चोल साम्राज्य को पल्लवों से मुक्त कराया ?
ANS- आदित्य प्रथम ने 

Q .  किसने कावेरी नदी के तट पर शिव मंदिर का निर्माण कराया था ?
ANS- आदित्य प्रथम 

Q . परान्तक प्रथम कौन था ?
ANS- आदित्य प्रथम का पुत्र 

Q . किसने पाण्ड्य शासक राजसिंह प्रथम को हराया ?
ANS- परान्तक प्रथम ने और मदुरा को जीता ।

Q . किसने मदुरान्तक की उपाधि धारण की ?
ANS- परान्तक प्रथम 

Q . 985 ई • में कौन चोल शासक बना ?
ANS- परान्तक द्वितीय का पुत्र राजराज प्रथम 

Q . तंजौर अभिलेख से किसके युद्ध अभियानों का पता चलता है ?
ANS- राजराज प्रथम 

Q . किसने केरल के शासक भास्कर रविवर्मन को हराया ?
ANS- राजराज प्रथम ने 

Q . कांडलूर शालेककलमरुत की उपाधि धारण की ?
ANS- केरल विजय के बाद राजराज प्रथम ने इस उपाधि को धारण किया ।

Q . किसने अपनी नौसेना का उपयोग करके श्रीलंका की राजधानी अनुराधापुर पर आक्रमण किया ?
ANS- राजराज प्रथम ने श्रीलंका नरेश महेंद्र पंचम को हराया था ।

Q . शिवपादशेखर की उपाधि किसने ग्रहण की थी ?
ANS- राजराज प्रथम ने 

Q .  तंजौर का राजराजेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ?
ANS- राजराज प्रथम ने और ये द्रविड़ शैली में बना है ।

Q . किसने समस्त श्रीलंका को चोल साम्राज्य में मिला लिया ?
ANS- राजेंद्र प्रथम ने जोकि राजराज प्रथम का पुत्र था ।

Q . किस चोल शासक ने बंगाल के शासक महिपाल को हराया ?
ANS- राजेंद्र प्रथम ने 

Q . किसने गैंगकोंडचोल की उपाधि धारण की ? 
ANS- राजेंद्र प्रथम ने 

Q . किसने उत्तर-पूर्वी के पराजित राजाओ को गंगाजल से भरे कलश अपनी राजधानी गंगकॉन्डचोलपुरम लाने को कहा और उसे चोलगंग नामक तालाब में जमा करवाया ?
ANS-  राजेंद्र प्रथम 

चोलकालीन शासन प्रणाली 

Q . चोलकालीन शासन प्रणाली कैसी थी ?
ANS- राजतंत्रात्मक 

Q . चोल शासको की प्रारंभिक राजधानी कहाँ थी ?
ANS-  उरैयूर 

Q . विजयालय ने किसे अपनी राजधानी बनाया ?
ANS- तंजौर 

Q . चोल राजतंत्र में राजा किस आधार पर गद्दी प्राप्त करता था ?
ANS- वंशानुगत 

Q . चोल शासन व्यवस्था का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता था ?
ANS- राजा 

Q . चोल साम्राज्य कितने प्रांतो में बंटा था ?
ANS- 6 प्रांतो में जिसे मंडलम कहते थे ।

Q . चोल शासन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग क्या था ?
ANS- स्थानीय ग्रामीण स्वशासन 

Q . चोल साम्राज्य में उच्च पदाधिकारी को क्या कहते थे ?
ANS- पेसन्दरम  

Q . चोल साम्राज्य में निम्न अधिकारीयों को क्या कहते थे ?
ANS- शेरूतरम

Q . उर का क्या अर्थ था चोल साम्राज्य में ? 
ANS- सामान्य प्रकार की ग्राम सभा 

Q . उर का मुख्य कार्य क्या था ?
ANS- इसका प्रमुख कार्य था अपने प्रतिनिधियों से दस्तावेजों के मसौदे तैयार करवाकर उसे लिपिबद्ध कराना ।

Q . सभा क्या थी ?
ANS- अग्रहारों तथा ब्राह्मण बस्तियों की संस्था थी ।

Q . नगरम क्या था ?
ANS- यह व्यापारी समुदाय की सभा थी ।

चोल काल के दौरान लगने वाले प्रमुख कर 

Q . आयम कैसा कर था ? 
ANS-  राजस्व कर 

Q . मनैइरै कैसा कर था ?
ANS- गृहकर 

Q . कडीमै कैसा कर था ?
ANS- लगान

Q . भूमि कर उपज का कितना भाग था ?
ANS- 1/3 भाग 

Q .चोल कला की धातु मूर्तियों में सबसे उल्लेखनीय मूर्ति कौन सी थी ?
ANS- नटराज शिव का कांस्य मूर्ति 

कुछ अन्य छोटे राजवंश 

Q . यादव राजवंश को स्वतंत्र रूप से स्थापित करने का श्रेय किसे दिया जाता है ?
ANS-  भिल्लभ पंचम  

Q . भिल्लभ पंचम ने  एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना किस क्षेत्र में की थी ?
ANS- दक्षिणी महाराष्ट्र एवं उत्तरी कोंकण 

Q . होयसल राज्य पर आक्रमण किसने किया था ?
ANS- सिंहण द्वितीय 

Q . मलिक काफूर कौन था ?
ANS- अलाउद्दीन खिलजी का सेनापति 

Q . देवगिरि पर किसने आक्रमण कर अंतिम शासक शंकरदेव को मार दिया ?
ANS- मलिक काफूर ने और वहां का प्रशासक बन गया ।

Q . प्रथम काकतीय शासक कौन था ?
ANS- रुद्रदेव 

Q . काकतीय राजवंश का अंतिम शासक कौन था ?
ANS- प्रतापरुद्र 

Q . होयसल राजवंश की स्थापना किसने की ?
ANS- विष्णुवर्धन 

Q . विष्णुवर्धन ने अपनी राजधानी कहाँ बनायीं ?
ANS- द्वारसमुद्र ( हालेविड )

Q . होयसल राजवंश का अंतिम शासक कौन था ?
ANS- बल्लाल तृतीय

Q . किसने द्वारसमुद्र पर कब्ज़ा कर लिया ?
ANS- मलिक काफूर 

Q . किसने मलिक काफूर से संधि कर ली ?
ANS- बल्लाल तृतीय 

 

पाल , प्रतिहार , राष्ट्रकूट MCQ- पाल, प्रतिहार एवं राष्ट्रकूट

Leave a Comment